हार्ट अटैक से तमिलनाडू के महात्मा की मौत:

खबर शेयर करें:

हार्ट अटैक से तमिलनाडू के महात्मा की मौत:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:







चमोली,उत्तराखंड:

उत्तराखंड प्रदेश के जनपद चमोली व रुद्रप्रयाग की सीमा कनकचौंरी के उपर क्रौच पर्वत पर कार्तिकेय की तपस्थली में 

यात्रा पर आये महात्मा की  हार्ट अटैक से मौत हो गयी। शव का पंचनामा भरकर  पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया कि तीन साधु-  महात्मा चारधाम यात्रा  के लिए  श्रृषिकेश से पैदल कार्तिक में आये थे, जो कि तीन दिन से यहां विश्राम कर रहे थे,और  थे,और कार्तिक  स्वामी मंदिर  में 18मई को  108 शंख बलम पूजा होनी है ,में सम्मलित होना था।

 मृतक महात्मा षणमुगम पुत्र बेंकटा चलम निवासी  चिदंबरम कालोनी कायम बटूर तमिलनाडू उम्र 49 की  गत दिवस शांय को अचानक   तबियत विगड़ गयी , जिसे 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाए गया, जहां डाक्टरों ने महात्मा को मृत घोषित कर दिया, और इसकी सूचना थाना पोखरी को दी गयी।थानाध्यक्ष मनोज सिरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि     महात्मा षणमुगम अपने तीन अन्य साथियो के यात्रा पर चलते हुए तीन दिन  से कार्तिक स्वामी में विश्राम कर रहे थे। गत मंगलवार को देर शायं षणमुगम की तबीयत बिगड़ गयी, और 108 की मदद से अस्पताल पोखरी लाए ,जहां  डाक्टरों ने उसकी मृत्यु घोषित कर दी ।  पुलिस ने मृतक के संबंध में मृतक की पत्नी व अन्य पारिवारिक के सदस्यों से फोन से संपर्क  किया गया ।   परन्तु  उन्होने इतनी दूर आने से इंकार कर दिया।

खबर शेयर करें: