राबाइका पोखरी में हैरिस मार्टिन कंपनी के प्रबंध निदेशक सुन्दर सिंह भंडारी ने बांटी सामाग्री:

खबर शेयर करें:

राबाइका पोखरी में हैरिस मार्टिन कंपनी के प्रबंध निदेशक सुन्दर सिंह भंडारी ने बांटी सामाग्री:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




चमोली,

  हैरिस मार्टिन कंपनी दिल्ली  के प्रबंध निदेशक सुन्दर सिंह  भंडारी ने राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में  विद्यालय के अध्यापकों  एवं छात्राओ तथा  कार्यक्रम में मौजूद संभ्रांत लोगो को  विभिन्न सामग्री से सम्मानित किया।   कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक भंडारी ने प्रज्वलित कर किया। 




       छात्राओ ने गणेश वंदना की। प्रबंध निदेशक भंडारी ने अपने बचपन की याद व गरीबी में  बिताए दिनो को और मां की ममता को साझा करते हुए अपने संबोधन में  कहा कि  कार्यक्रम में जितनी  भी यहां मौजूद सभी छात्राएं अध्यापक बहिने  व महिलाएं है, उन सबमें मुझे मां नजर आ रही है,इन शब्दो को व्यक्त करते समय अपनी मां व बचपन की याद ताजा करते  हुए वह भावुक भी हुए,उन्होने कहा कि इस लिए मैं  जो कुछ भी हूं, माता-पिता के आशीर्वाद से हूं। इस लिए आज  समाज में कुछ करने का जज्बा व नारी शसक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा हूं, उन्होने  कहा कि वे विद्यालयो के छात्र-छात्राओ तथा उनके अध्यापको  व सामाजिक सरोकारो में काम करने को सम्मानित करने का मन बनाया।  




          दो माह पूर्व राइका उडामांडा में भी छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया। इस प्रकार का कार्यक्रम आगे भी चले प्रयासरत हूं। विद्यालय के प्रवक्ता गंभीर सिंह असवाल  ने कहा  कि  जनपद रुद्रप्रयाग के  ग्राम निवासी बष्टी के रहने वाले सुन्दर सिंह भंडारी दिल्ली में  हैरिस मार्टिन कंपनी के प्रबंध निदेशक है, इनके द्वारा  अनेक  विद्यालयो के छात्र-छात्राओ,मठ-मंदरो,गरीब, जरूमंद  लोगो आदि की मदद  करते आ रहे है।  उन्होंने कहा भंडारी अपने गांव  बस्ती के समस्त ग्रामीणो को तथा गांव  की धियांडियों को प्रत्येक वर्ष  उनकी जरूरत  के मुताबिक  सामाग्री वितरण की जाती है।कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओ ने विभिन्न  गढवाली,जौनसारी लोक गीत  व नृत्य की प्रस्तुतियां दी है।




          इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी रावत ने कहा कि हैरिस मार्टिन के प्रबंध निदेशक भंडारी जी ने छात्रो के अध्ययन में रुचि बढ़ाने के लिए जो प्रोत्साहन के रूप  में उन्हे विभिन्न सामाग्री से सम्मानित किया गया है, उन्होने विद्यालय परिवार की ओर से भंडारी का आभार व्यक्त किया है।

इसीलिए अवसर पर जीजीआईसी अगस्त्यमुनी की प्रधानाचार्य संगिनी,गंगाराम सकलानी,सुशीला सकलानी,लक्ष्मी रावत, ललिता रौतेला,प्रवक्ता जयपाल सिंह रावत, अध्यापक रवींद्र नेगी,पत्रकार विनोद भट्ट, रेखा पटवाल-राणा,अनुराधा नेगी, दमयंती असवाल, मंदोदरी पंत, मधुसूदन चौधरी, रमेश चंद्र भट्ट, सहित विद्यालय के छात्राओ,समस्त अध्यापिका एवं अभिभावक मौजूद  रहे। संचालन  प्रवक्ता गंभीर सिंह असवाल ने किया।

खबर शेयर करें: