थाना पोखरी में व्यापारियों व टैक्सी यूनियन की बैठक:

खबर शेयर करें:

थाना पोखरी में व्यापारियों व टैक्सी यूनियन की बैठक:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





चमोली,

       थाना पोखरी में व्यारियों व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक ली। गुरुवार  को थानाध्यक्ष ने यहां टैक्सी संचालको को  गाड़ियां सड़को पर बेतरतीब न लगाने की अपील की गयी, उन्होने कहा कि यातायात को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सड़क पर किसी प्रकार की परेशानी न हो, कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत नेशनल हाइवे रुद्रप्रयाग व कर्णप्रयाग  के बीच कमेड़ा,चटवापीपल  आदि स्थानो पर तथा नंदप्रयाग में कभी  भी स्लाइडिंग के कारण  मार्ग अवरुद्ध होने पर , वैकल्पिक मार्ग पोखरी से यात्री वाहनो को डाइवर्ट   किया जा सकता है, इस लिए इस बीच सडके आने-जाने के लिए वाहनो के सड़क पर खड़े रहने से व्यवधान न आये।

     थानाध्यक्ष ने व्यापरियों से भी कहा कि कोई भी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानो का सामान  दुकान से आगे सड़को तक न फैलाएं , कहा कि बैठक में लिए गये निर्णय के  बाद भी किसी प्रकार की अनियमितताओ पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। 

      बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा,कुंवर सिंह चौधरी,महिधर  पंत, भरत सिंह चौधरी सहित टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं चालक मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: