सीएम से भेंट कर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने पोखरी के विकास कार्यो को पूरा करने की मांग की:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में विभिन्न विकास कार्यो के लिए समर्पित भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत लगातार प्रशासन व शासन से संपर्क करने के प्रयास में है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत पोखरी क्षेत्र के अधूरे विकास व नगर पंचायत मुख्यालय पोखरी में पार्किंग के निर्माण के लिए शासकीय एक्वास पर धामी से मिले,
और मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत स्वीकृत पार्किंग का निर्माण नगर-पंचायत द्वारा न कराने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ समय से सार्वजनिक हित में विकास करने के बजाय निजी स्वार्थ के तहत विकास किये जा रहे है।
पोखरी मुख्यालय पर सड़क एक नाली तो बनी है ,लेकिन नाल एक ओर तो पानी दूसरी तरफ बहता है, स्कपर बंद है, उन्हें खुलवाने का प्रयास नही किया गया है, पोखरी में गाड़ियां खड़ी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था के लिए वर्ष 2022 में तत्कालीन नगर-पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद पंत ने पोखरी में आयोजित मेले के उद्धाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया था, और पोखरी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यो की घोषणा करायी थी। जिसमें मुख्य रूप से पार्किंग निर्माण की थी, पार्किंग की स्वीकृति के बाद भी निर्माण करवाने में नगर पंचायत पोखरी में आजतक कोई रुचि नही दिखाई गयी है, जिससे गाड़ियां खड़ी करने की समस्या बनी है।यह जरूर देखा जा रहा है कि बने हुए सीसी मार्ग पर टाइल्स लगाये जा रहे है, लेकिन जरूरतमंद आवादी में रास्ते नही बनाये जा रहे है।
कूड़ा डंपिंग जोन धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण नही हुआ है, कारण यह है कि नगर से जुड़े गांवो की सीमांतर्गत बनाने के बजाय ग्राम पंचायत की सीमा में बनाने पर जन विरोध के कारण अधर में लटका है। नगर-पंचायत द्वारा निर्गत दुकाने जरूरत मंद लोगो को देने के बजाय ऐसे लोगो को दुकाने दे रहा है कि जिनको स्वयं दुकान की आवश्यकता नही है, और किराये पर दी जा रही है।
पोखरी क्षेत्र में अधूरा पालीटेक्निक का भवन, मिनीस्टेडिए का निर्माण,पोखरी-नखोलियाना,सेरा-मालकोटी,हरिशंकर-कैलब सड़क स्वीकृति के बाद भी निर्माण के क्षेत्र में आगे नही बड़ पा रहा है। जिलासू -पोखरी पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण त्वरित गति से करवाने के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने मुख्यमंत्री से संपर्क कर सभी विकास योजनाओ को पूरा करवाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओ व विकास योजनाओ को शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

