पोखरी में एसडीएम ने ली चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए बैठक:

खबर शेयर करें:

पोखरी में एसडीएम ने ली चारधाम यात्रा  के सफल संचालन के लिए बैठक: 
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





चमोली:

पोखरी के एसडीएम अबरार अहमद ने चारधाम यात्रा  को लेकर मंगलवार को तहसील सभागार में विभागीय अधिकारियों  व कर्मचारियों की बैठक ली।   एसडीएम ने  बैठक में कहा कि चारधाम यात्रा किसी भी वक्त  इस क्षेत्र से डाइवर्ट हो सकती है, बांसवाडा- मोहनखाल-पोखरी से कर्णप्रयाग, व कर्णप्रयाग से पोखरी होते हुए रुद्रप्रयाग, पोखरी से गोपेश्वर  व गोपेश्वर से पोखरी से रुद्रप्रयाग  या बांसवाडा के डायवर्ट हो सकती है।


 इसलिए सारी सड़को को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए लोनिवि व पीएमजीएसवाई पोखरी के इंजिनियरों को निर्देशित किया गया है।

  पेयजल की  समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए जल संस्थान व जल निगम निर्देश दिए गये , स्वास्थ्य विभाग को हेल्थ एटीएम एवं दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था रखने, हर वक्त एंबुलेंस मौजूद  होने तथा मेडिकल स्टाफ अलर्ट रखने के निर्देश दिए गये। वहीं यात्रियों के खाने रहने व ठहरने के लिए लांज,होटल व रैन बसेरा में उचित व्यवस्था के साथ उचित रेट लिए जांच  और उनके अच्छा व्यवहार का बर्ताव करने के लिए व्यापार संघ के अध्यक्ष को कहा गया है। कहा कि जिससे इस क्षेत्र से गुजरने वाले यात्री अच्छा संदेश लेकर लौटे। 


बिजली विभाग  को बिजली की व्यवस्था ठीक रखने  तथा खाद्य विभाग को राशन की उचित व्यवस्था करने निर्देश दिए गये।  पुलिस को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सड़को के किनारे खड़े वाहनो व बस स्टेशन पर हफ्ते तक खड़े वाहनो हटाने के निर्देश दिए गये, जिसका प्रभाव बैठक के तुरंत बाद से देखने में  आया है। 


 बैठक में नगर पंचायत के बरिष्ठ सहायक व्यय प्रसाद चमोला,लोनिव के इंजिनियर मोहम्मद व पीएमजीएसवाई के संदीप कुमार, जल निगम की प्रियंका बिष्ट ,जल संस्थान के मनमोहन राणा,स्वास्थ्य से डा,इरफान,दरोगा डीएस नेगी,  व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत, सहित तमाम कर्मचारी मौजूद थे।

खबर शेयर करें: