नगर पंचायत पोखरी की पार्किंग सहित विभिन्न समस्याओ का दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें:

 नगर पंचायत पोखरी की पार्किंग सहित विभिन्न समस्याओ का दिया ज्ञापन





पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:

पोखरी(चमोली)। पोखरी में छोटे-बड़े वाहनो को सड़को के किनारे आने तिरछे लगाने से यातायात में भारी परेशानी और पुलिस की कार्यवाही से निजात  लगाने के लिए नगर पंचायत  के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद  पंत  ने मुख्यमन्त्री के पोखरी आगमन  पर उनसे पार्किंग व अन्य विकास कार्यो की घोषणाएं करवायी थी।  इनमें  से अन्य योजनाओ  के साथ दो पार्किंग के लिए धनराशि  स्वीकृत हुई  है, लेकिन नगर-पंचायत पार्किंग का काम नही कर आ पायी है। नगर के विकास को आगे बढाने के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा  के प्रदेश प्रवक्ता  मयंक पंत ने गुरुवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी से भेंट कर पोखरी क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओ के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया  है। 

प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने ज्ञापन में कहा है कि मुख्य मंत्री की घोषणा के  तहत स्वीकृत पार्किंग का काम  नगर पंचायत पोखरी ने  आगे नही बढाया है,बताया गया कि  यहां दो पार्किंग के टेंडर लगाये  गये दो साल व्यतीत होने को है, और काम शुरु करते ही काम बंद है, परन्तु  पार्किंग के कार्यो को आगे बढ़ाने में नगर पंचायत की कोई रुचि नहीं दिख  रही है। पोखरी की यातायात एवं गाड़ियो को पार्किंग करने के लिए एक अतिरिक्त पार्किंग  स्वीकृत है, जिसके लिए कार्यवाही व भूमि की तलाश के लिए तहसील प्रशासन व नगर पंचायत को निर्देशित कर दिया है। 

गत छ: वर्षो से चोपड़ा-नखोलियाना- पोखरी मोटर मार्ग, चार किमी0 सड़क पर  प्रथम चरण का कार्य होने के बाद ,आगे साढे तीन किमी0 सड़क स्वीकृत नही हुई है, जिलाधिकारी ने संबंधित विभागो को त्वरित कार्रवाई  के निर्देशित दे दिए गये है। क्षेत्र में एसबीआई की बैंकिंग अव्यवस्था के चलते एक अतिरिक्त एटीएम व पंजाब नेशनल बैंक की भी मांग की गयी है। मयंक पंत  ने बताया कि सभी मांगो को डीएम ने गंभीरता लेते हुए  त्वरित कार्रवाई की गयी है।

खबर शेयर करें: