सिनांऊ के ग्रामीणों को सात अप्रैल तक पानी नही मिला तो करेगें धरना-प्रदर्शन:

खबर शेयर करें:

 सिनांऊ के ग्रामीणों को सात अप्रैल तक पानी नही मिला तो करेगें धरना-प्रदर्शन:






पोखरी (चमोली)

पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क निर्माण के कारण सिनांऊ व भागुली देवी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से संबंधित क्षेत्र के गांव के ग्रामीण पेयजल संकट में है। सिनांऊ के ग्रामीणो ने एसडीएम पोखरी से मामले की शिकायत की। जिसमें एसडीएम अबरार अहमद ने वीडीओ कांफ्रेंस के माध्यम से दोनो विभाग लोक निर्माण विभाग पोखरी व जल संस्थान चमोली-गोपेश्वर से वार्ता कर, तथा स्वयं स्थलीय निरीक्षण करते हुए ग्रामीणो की जलापूर्ति की समस्या का समाधान करने के दोनो विभागो को निर्देश दिए। सिनांऊ ग्राम पंचायत के कई तोको की महिलाओ ने भी तहसील में आकर पानी समस्या रखी। जल संस्थान चमोली  के अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने सिनांऊ व भागुली देवी पेयजल योजना के अनुरक्षण के लिए  लोक निर्माण विभाग पोखरी को 19.88 लाख का प्राक्कलन विरचित कर धन ऑवटन हेतु पत्र प्रेषित किया है। पत्र में कहा गया है कि शीघ्र जल संस्थान को धन अवमुक्त किया जाय ताकि समय से पेयजल योजनाओ की मरम्मत कर ग्रामीणो को पेयजल आपूर्ति की जा सके। वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता हरीश खाली,सिनांऊ तल्ला-मल्ला के प्रशासक त्रिलोक सिंह बर्त्वाल, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश  रावत, तेजपाल रावत, जगदीश रावत कीरत रावत, शिव प्रसाद खाली ने संयुक्त बयान में कहा कि  गर्मी शुरू हो गयी है। और एक लंबे समय से  ग्रामीणो की पेयजल आपूर्ति  नही हुई है, उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि सात अप्रैल तक पेयजल आपूर्ति नही हुई तो समस्त ग्रामीण जल संस्थान व लोक निर्माण विभाग कार्यालय पोखरी  में धरना-प्रदर्शन करेगे।

खबर शेयर करें: