नगर पंचायत ने आवारा गोबंश पहुंचाये, गौसदन में:

खबर शेयर करें:

नगर पंचायत ने आवारा गोबंश पहुंचाये, गौसदन में:

पुष्कर पर्वत/राजेन्द्रअसवाल:





पोखरी(चमोली)

पोखरी: नगर पंचायत पोखरी में घूम रहे आवारा गौबंश व ग्रामीणों की खेती को चौपट करने पर आक्रोशित ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद  तहसील  प्रशासन व नगर पंचायत  हरकत में आया और गौबंश को  नव निर्मित गौसदन में पहुंचाया गया। जिसमें से कुछ गौबंश  अभी  इधर-उधर भाग रहे है, जिनको गौसदन पहुचाने में नगर कर्मियो के पसीने छूट रहे है।

 मंगलवार को नगर पंचायत द्वारा बाजार में घूम रहे गौबंश को गौसदन में पहुँचाया गया है। तथा इनकी देख-रेख की जिम्मेदारी ली गयी है। इसबात से ग्राम विसाल, देवस्थान व पोखरी मुख्यालय के लोगो ने राहत की सांस ली। वताते चले कि कुछ दिन पहले आक्रोशित देवस्थान के ग्रामीणों ने  खेतो व फसलो को नुकसान पहुंचाने पर  गो बंश को तहसील कार्यालय के प्रांगण में बांध दिया था। उसके बाद प्रशासन  व नगर पंचायत हरकत में आया और उन्हे गोसदन ले गये।

नगर पंचायत की ईओ बीना नेगी ने बताया कि गौसदन में चारा व पानी की व्यवस्था तबतक नगर पंचायत करेगी, जबतक एक स्थानीय एनजीओ से अनुबंध नही हो जाता है।

खबर शेयर करें: