*थाना पोखरी में तैनात पुलिस व होमगार्ड ने ली,एकता दिवस पर शपथ*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
एकता दिवस पर थानाध्यक्ष विनोद चौरासिया ने थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों व होमगार्ड को राष्ट्र की एकता अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
एकता दिवस भारत में हर वर्ष 31अक्टूवर को मनाया जाता है।इस दिन भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभाई पटेल 31अक्टूवर 1875 को गुजरात में जन्मे थे। सरदार पटेल एक वकील व स्वतंत्रता-संग्राम सैनानी भी थे। सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण करवाने में उनका अहम योगदान रहा। इसलिए उनकी जयन्ती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पटेल ने 565 देशी रियासतो का एकीकरण करने का काम किया जो कि उनके लिए एक कठिन चुनौती थी।जिसे उन्होने सुलझाने में कामयाबी हासिल की। इस अवसर पर थाना पोखरी में तैनात सभी पुलिस कर्मियो व होमगार्ड के जवानो ने एकता की शपथ ली।



