*थानाध्यक्ष चौरासिया ने कलसिर व राइका गोदली में दी कानून की जानकारी*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली)
थानाध्यक्ष विनोद चौरासिया ने विकास खंड पोखरी के दूर दराज ग्राम-पंचायत कलसिर में ग्रामीणो व राइका गोदली में छात्र-छात्राओ को नशा,यातायात, महिला संबंधी अपराध, साइबर क्राइम व नये कानून के संदर्भ में विभिन्न जानकारियां दी गयी। उन्होने अवगत कराया आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से काफी फ्राड हो रहे है, कोई लाटरी खुलने का प्रलोभन दे रहे है तो कोई आधार का नम्बर मांग रहे है, कोई खाता नम्बर चेंज करने का नाम पर कोई पेन कार्ड मांग कर फ्रांड कर रहे है। उन्होने ग्रामीणो से कहा कि कभी भी किसी अनजान की बातो में आकर अपनी कोई भी आईडी किसी को न दे।
यदि कोई जबरदस्ती करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणो से कहा कि गांव में अपरिचित फड़-फेरी वालो को घुसने न दें, क्योकि दिन में ये लोग रेकी करते है, और मौका मिलने पर चोरी डकैती, व किशोरियों को अनेक प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाते है। कहा कि गांव में अपरिचित लोगो को शरण न दे। उन्होने कहा कि गांव में घुस रहे लोगो से चाहे महिला हो या पुरुष उनसे आधार कार्ड मांगे ताकि पता चले कि गांव में कौन घुसा है, इसकी शिकायत गांव प्रधान से करे,यदि मामला संदिग्ध लगता है तो सीधे पुलिस को फोन से सूचना दे। थानाध्यक्ष ने इस अवसर पर थाना पोखरी सहित अपना नम्बर भी मौजूद लोगो को दिया।


