*क्रौंच पर्वत कार्तिक स्वामी में 11दिवसीय महायज्ञ-ज्ञानयज्ञ का आयोजन शुरू*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
कार्तिक स्वामी:
जनपद-चमोली व रुद्रप्रयाग की सीमा में क्रौच पर्वत पर देव सेनापति कार्तिक स्वामी मंदिर में बुधवार से क्षेत्र और विश्वशांति के लिए विद्वान वेदपाठी पंडितो द्वारा पूजा-पाठ उपरान्त कुंड खातिक में सैकड़ो भक्तो ने तिलक प्रसाद लेकर कार्यक्रम के साक्षी बने। इसके बाद व्यास पीठ पर प्रसिद्ध कथावाचक वासुदेव थपलियाल ने बैठ कर श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करते हुए कहा कि इस घोर कलयुग में जो मनुष्य ऐसे तीर्थो का मात्र दर्शन करता है।उसके सारे पाप छूट जाते है। कहा कि श्रीमद्भागवत भागवत में 18 पुरुषो का सार है, इस दिव्य पुराण दर्शन से मनुष्य का विवेक जागृत होकर सन्मार्ग पर चलते हुए उसका जीवन मंगलमय हो जाता है।
इससे पूर्व ग्वांस गाँव से कार्तिक स्वामी की
रूप छडी लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सैकडो भक्त ढोल नगाढे के साथ मंदिर पहुचे ।
इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी, मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह नेगी,कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी ,एवं कर्नल डीएस बर्त्वाल, प्रधान रमेश सिंह पोगठा इनके अलावा सुरजीदेवी, विजयसिंह, प्रदीप रावत,दिनेश थपलियाल व सुधीर नौटियाल सहित सैकड़ो भक्त मौजूद थे।


.jpg)