*अलकनंदा नदी में पर्यटक रिवर राफ्टिंग का आनंद लेने लगे है*

खबर शेयर करें:

 *अलकनंदा नदी में पर्यटक रिवर राफ्टिंग का आनंद लेने लगे है*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





चमोली-उत्तराखंड:

अलकनंदा नदी में देवली बगड़ से कालदूबगड़ के बीच चमोली जिला प्रशासन द्वारा रिवर राफ्टिंग कराई जा रही है। साहसिक खेलों के शौकीन पर्यटक रिवर राफ्टिंग का आनंद उठा रहे है।  अलकनंदा नदी की लहरो में तीर्थाटन के साथ साहसिक पर्यटन के लिए जिला प्रशासन द्वारा देवलीबगड़ से कालदूबगड तक  करीबन 05 किलोमीटर दायरे में राफ्टिंग कराई जा रही है। गर्मी बढ़ते ही राफ्टिंग के रोमांच के लिए शैलानी यहां पहुंचने लगे है और नदी की लहरों पर राफ्टिंग का आनंद ले रहे है।

जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि अलकनंदा नदी पर देवलीबगड़ से कालदूबगड़ तक पांच किलोमीटर के पैच में राफ्ट व्यवसायियों के माध्यम से राफ्टिंग संचालित की जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से पूर्व में रिवर राफ्टिंग के लिए प्रशिक्षण के साथ फर्मो को लाइसेंस दिया गया है। राफ्टिंग के दोनों प्वाइंट पर राफ्टिंग डेक का निर्माण के साथ राफ्ट व्यवसायियों को हर संभव सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

खबर शेयर करें: