* अव्यवस्थाओ के कारण ,दम तोड रही, तोणजी नर्सरी*

खबर शेयर करें:

* अव्यवस्थाओ  के कारण ,दम तोड रही, तोणजी नर्सरी*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल, पोखरी:


पोखरी-नागनाथ:

विकास खंड पोखरी के अंतर्गत उद्यान विभाग की नर्सरी अवअव्यवस्थाओं के कारण दम तोड़ती नजर आ रही है।  उद्यानीकरण को बढ़ावा देने के लिए तत्कालीन सरकार ने 1968 में तोणजी में नर्सरी के लिए दो हेक्टेयर जमीन उद्यान विभाग के नाम स्वीकृत की।  और नर्सरी में सब्जी उत्पादन के लिए पौध फूलगोभी,बंदगोभी,प्याज ,टमाटर  एवं सेव के पौध तथा विभिन्न प्रकार के फलदार पौध तैयार किए जाते है। और कास्कारो को वितरित किए जाते है।ताकि काश्तकार सब्जी उत्पादन कर आत्मनिर्भर बने। इसके अलावा नर्सरी में राई,बीन,मूली,आलू  आदि सब्जियां तैयार की जाती है,नर्सरी की देखरेख केलिए चार कर्मचारी तैनात है। एक सुपरवाइजर, तीन माली जिसमें एक विभागीय माली व दो उपनल में  है।



शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण आज तोणजी नर्सरी दम तोड़ते नजर आ रही है। नर्सरी की सुरक्षा के लिए चार दीवारी नही बनवाई गयी है, जिससे जंगली जानवर नर्सरी मे नुकसान करते है।कर्मचारियों के रहने व तैयार पौध रखने के लिए जो टीन सैट बनाया गया है, वह भी क्षतिग्रस्त हालात में है।कर्मचारी नर्सरी छोड़कर गांव में किराये पर रहने को मजबूर है। यदि समय रहते तोणजी नर्सरी की सुरक्षा के लिए  चार दीवारी व कर्मचारियो रहने के लिए नर्सरी में टीन सेटो की व्यवस्था नहीं की गयी तो, नर्सरी का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। ग्रामीणो ने बताया कि जौरासी- तोणजी सड़क10किमी0 स्वीकृत है। परन्तु अभी सात किमी0 सड़क तैयार हो रही है, शेष तीन किमी0 सड़क का निर्माण अतिक्रमणकारियों की भेंट चढ़ा है, यदि तीन किमी0सडक नर्सरी तक पहुंच जाती है तो, नर्सरी में तैयार उत्पादन विपणन की व्यवस्था हो जाती।

तोणजी नर्सरी में वर्तमान में 1,500 सेव के पौध तैयार है जो कास्तकारो को वितरित किए जायेगे।नर्सरी में रहने व पौध रखने के लिए जो टीन सैट बना है, वह क्षतिग्रस्त है,मै स्वयं किये पर गांव में रहता हूं। नर्सरी सुपरवाइजर महेन्द्र सिंह बिष्ट। 


 जौरासी-तोणजी सड़क 10किमी0स्वीकृत है, इसमें सात किमी0 सड़क तैयार हो रही है, इसी प्रकार तीन किमी0 सड़क आगे बनजाती तो नर्सरी तक पहुंच जाती,और नर्सरी में उत्पादित पौध विपणन व्यवस्था हो जाती लेकिन तीन किमी0 सड़क वाली भूमि पर अतिक्रमण है।मुकेश सिंह नेगी प्रधान ग्राम पंचायत तोणजी।

तोणजी नर्सरी के लिए चारदीवारी व कर्मचारियों के रहने लिए जो टीन सैट क्षतिग्रस्त है, इन दोनो के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति के पश्चात निर्माण करवाया जायेगा।  तेजपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी चमोली-गोपेश्वर।

खबर शेयर करें: