*नव रात्रि के पर्व पर घर-घर मंदिरो में देवी पूजन का आयोजन शुरू*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी:
हिन्दू नव संवत्सर पर चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। सुख समृद्धि,धन्धा व कामना सिद्धि के लिए प्रथम दिवस को भक्तो ने घरो में दुर्गा पूजन के साथ जौ की हरियाली डाल दी है। नव रात्र के नौ दिन तक अखंड ज्योति के साथ सुबह शायंम को दुर्गा पूजा की जायेगी। वहीं नवरात्रि के प्रथम दिवस को सुबह से ही देवी भक्त नागनाथ गढी व दुग्धखंबा में राजराजेश्वरी देवी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर मां को चुनरी व मां के श्रृंगार की सामग्री लेकर पहुंच रहे है। पूजा अर्चना के बाद देवी मां से सुख समृद्धि का आशीर्वाद व मनौती मांग रहे है। यह सिल- सिला नवरात्रि के पर्व तक लगातार जारी रहेगा। गढी राजराजेश्वरी मंदिर के पुजारी पंडित जानकी प्रसाद सती ने बताया मां राजराजेश्वरी भगवती पर श्रद्घालुओ की आस्था व अटूट विश्वास है, इस लिए लगातार श्रद्घालु मां दर्शनो के आ रहे। नवरात्रि पर्व के चलते घर-घर में जौ हरियाली के लिए डाले गये है , और पूजा पाठ शुरू हो गया है, नौ दिन तक दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपो की पूजा की जायेगी । और नवरात्रि के समापन अवसर पर नौ साल तक की देवी रूप नौ कन्याओ एवं एक भौरू( भौरो) बाबा की पूजा अर्चना कर उन्हे भोजन व भेंट देकर विदा किया जायेगा।

