*पोखरी-क्षेत्र में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान *
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
पोखरी क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुआ मतदान। राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने अपने गाँव के पोलिंग बूथ ब्राह्मण थाला में सपत्नी मतदान किया।वहीं निवर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी ने नैल-ऐंथा में सपत्नी मतदान किया।
पोखरी मुख्यालय में आदर्श प्राथमिक विद्यालय में दो मतदान केंद्र बनाए गये थे। कक्ष 01 में 1030 मतदाताओ मे से 580 मतदाओ ने मतदान किया। जिसमे 290 पुरुष व 290 महिला मतदाताओ ने मत का प्रयोग किया।इसी में ईडी मतदाता भी सम्मिलित है। कक्ष न0-01 पर 56•3 प्रतिशत तथा कक्ष न0 02 में 626तदेताऑ मे से 342 मत पड़े जिसमें 174 मेल व 168 महिला मतदाताओ ने मतदान किया जो कि शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है।मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से लेकर मतदान करने के लिए मतदाताओ में काफी उत्साह देखा गया है ।यही नही 85वर्षीय श्याम लाल पंत ने मतदान स्थल 01 पर आकर मतदान किया। दिन में मत दाताओ की भीड़ कम रही बाद में फिर भीड़ रही, और ठीक पांच बजे मतदान समाप्त हुआ। मतदान परिसर में कोई भी मतदाता मतदान करने से बंचित नही रहे। इसी प्रकार देव, वल्ली,उडामाण्डा,रडुवा, ब्रह्मण थाला,चौण्डी, गनियाला, हरिशंकर, थालाबैंड सहित तमाम बूथ पर मतदान शांतिपूर्ण रहा।



