चुनाव की व्यवस्था,गड्डा मुक्त सडके:
*सड़को पर बिछाये जा रहे है पैच,काॅजवेजो की होगी कंकर मिट्टी से मरम्मत*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मध्य नजर मतदान पार्टियो को मतदान केन्द्र तक आने-जाने की सड़को को गड्डा मुक्त करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी सड़क निर्माण एजेन्सियों एनएचआईडीसीएल, पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग व बीआरओ को दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश का पालन करते हुए, सड़को को गड्डा मुक्त करने के लिए पैच बिछाये जा रहे है। लेकिन लोनिवि पोखरी के अधिनस्थ पोखरी-हरिशंकर सड़क पर पोखरी में ही नगर-पंचायत कार्यालय से कुछ आगे तथा मयाणी गांव के नीचे दो स्थानो पर दो काॅजवेज ऐसे है,जिन पर बड़े गड्डे बने है, सड़क पर बने यह काॅजवेज क्या गड्डा मुक्त में नही आते है, इनकी मरम्मत क्यों नहीं की जा रही है। जबकि इससे पूर्व में मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सड़को को गड्डा मुक्त करने का फरमान जारी किया था। उस समय भी सड़को पर टल्ले लगाये गये,लेकिन पोखरी क्षेत्र में संचालित सड़को के काॅजवेजो की मरम्मत करने की सुध न तो लोक निर्माण विभाग व नही पीएमजीएसवाई ने ली है, और अब काॅजवेजो पर कंकर मिट्टी डालकर गड्डा मुक्त की जायेगी।आखिर काॅजवेज सीमेंट से कब होगे गड्डा मुक्त।
क्या कहते है इंजिनियर :
चुनाव के मध्येनजर सडको को गड्डा मुक्त करने के लिए पैच बिछाये जा रहे है, इतने कम समय में काॅजवेजो पर सीमेंट वर्क नही हो सकता है, इसलिए मिट्टी डालकर इलेक्शन की व्यवस्था की जायेगी। संजय सिन्हा अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोनिवि पोखरी।
हमारी सभी सड़को पर चुनाव के दृष्टिगत गड्डा मुक्त करने के लिए पैच बिछाने का कार्य जारी है,और काॅजवेजो पर पड़े गड्डो की कंकर मिट्टी डालकर अस्थाई मरम्मत की जा रही है। परशुराम चमोली अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई लोविवि पोखरी:


