चमोली पुलिस का नशे के सौदागरों पर लगातार शिकंजा:

खबर शेयर करें:

*चमोली पुलिस का नशे के सौदागरों पर लगातार  शिकंजा:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





    आसन्न लोक सभा चुनाव में आदर्शता पूर्वक संपन्न करने आचार संहिता करते हुए चमोली पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए संपूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जारी है। इसी क्रम में दिनांक गत दिवस को

 नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना थराली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त *राकेश राम उर्फ राका पुत्र हरिराम निवासी कुलसारी थराली उम्र 22 वर्ष व उमेश चन्द पुत्र टीका प्रसाद निवासी उपरोक्त उम्र 27 वर्ष* को *वाहन संख्या UK-11-CA-1197 (पिकअप*) में *3.24 ग्राम स्मैक* का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना थराली में *मु0अ0सं0-10/24, धारा-8/21/60 NDPS एक्ट के तहत* पंजीकृत कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

          अवैध मादक पदार्थों एवं कार्यों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी है। चमोली पुलिस ने जनता से अपील की है कि  अपने आस-पास  नशे में लिप्त रहने वाले व नशे का कारोबार कर नवयुवकों को नशे की लत लगाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम व जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जायेगी। टीम में म0उ0नि0 सुधा बिष्ट हे0कां0 नागेंद्र ,कां0 कृष्णा भंडारी,एवं रिक्रूट कां0 आजाद सिंह सम्मलित थे।

खबर शेयर करें: