*धनपुर रेंज के जंगल की आग नागनाथ रेंज की सीमा में पहुंचने से पहले ही वन कर्मियो ने पाया आग पर काबू*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
धनपुर रेंज के जंगल में भड़की आग पहुंचने वाली थी नागनाथ रेंज की सीमा के चुड़ाणीधार जंगल में, वन कर्मियो ने धधकी आग पर सफलता पाने के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए आग को आगे बढने नही दिया।हालांकि धनपुर रेंज के खौडी-रानौ के जंगल मे आग से लाखो की सम्पदा राख हो गयी, बताया गया कि धनपुर रेंज के वन कर्मी भी आग बुझाने के लिए मौके पर है, लेकिन चट्टानी जंगल व धधकती आग पर नियंत्रण नही हो पाया है।
जिस वजह जंगल में आग लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस वुद्धबार को धनपुर रेंज के खौड़ी-रानौ जंगल में लगी आग देर शायं तक नागनाथ रेंज के चुड़ाणी जंगल की सीमा पर पहुंचने वाली थी , कि नागनाथ रेंज के कर्मचारी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए धधकती पर काबू पाकर अपने रेंज की सीमा के जंगल को बचाने में कामयाबी हासिल की। चीड़ के जंगल में पिरुल व छूतें के कारण आग ज्यादा फैल रही है। जंगल में लगी आग के कारण लाखो की वन संपदा नष्ट हो गयी है।और वन्य जीवो का जीवन संकट में आ गया है।
नागनाथ रेंज के वन दरोगा आनंद सिंह रावत ने बताया कि पहली आग धनपुर रेंज के खौड़ी-रानौ के जंगल से शुरू हुई आग हवा के वेग के साथ इतने तेजी से फैलती हुई नागनाथ रेंज के चुड़ाणी के जंगल में रेंज नागनाथ की सीमा पर आग बुझाने के उपकरणो सहित टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने लग गयी है। कहा इससे पूर्व धनपुर रेंज की ओर से भी टीम मौके पर आग बुझाने का काम कर रही है।


