महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी/ चमोली:
हिमवंत कविचन्द्र बर्त्वाल राजकीय महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी का सात दिवसीय एनएसएस शिविर ग्राम पंचायत सरणाचांई में शुरू हो गया है। सरणाचांई की ग्राम प्रधान अंशुदेवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया है, तथा छात्राओ ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पीटीए अध्यक्ष रमेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में छात्र-छात्राओ की अहम भूमिका होती है। ग्राम प्रधान अंशु देवी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर में छात्रो द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक जन - जागरुकता और स्वच्छता अभियान से आम जन जीवन में उपयोगी होने के साथ प्रेरणादायक है।एनएसएस शिविर की कार्यक्रम अधिकारी डा, आरती रावत ने कहा कि शिविर में 50 स्वयंसेवी छात्र-छात्र-छात्राओ ने भाग लिया है। शिविर में सफाई, स्वास्थ्य, नशामुक्ति,कानूनी जानकारी,साइबर क्राइम, यातायात और स्वयंसेवी भावनाओ को जागृत करना आदि विषयो पर विशेष जानकरी दिलवाई जायेगी। प्रथम दिवस को शिवरार्थियो ने गांव के पैदल रास्तो की सफाई की।कार्यक्रम अधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियो द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह राणा,सतीश चमोली,दीपक सिंह, विजय कुमार सहित महिला मंगल दल व स्वयंम सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
फोटो:-संलग्न

