सर्दी का सितम:बर्फबारी से कड़ाके की ठंड शुरू
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल
मौसम विभाग की सूचना के अनुसार गत दिवस देर रात्रि से हल्की हल्की बारिश के साथ हिमपात शुरू हो गया है। जिससे कडाके की ठंड पड गयी है। लोग घरो में कैद हो गये है। सारा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।यहां ऊपरी क्षेत्र कार्तिक स्वामी,कनकचौरी,मोहनखाल, दुग्धखंबा,नागनाथ गढी, नैल और नौली में बर्फ जम गयी है,और नीचे के क्षेत्र में बारिश व बर्फ गिर रहा है, लेकिन अभी टिक नही रहा है। यदि मौसम ऐसे ही रहा और तापमान में गिरावट आयी तो रात्रि को ही बर्फ जम जायेगी। इस सर्द मौसम के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां नगर मुख्यालय पर बारिश व बर्फबारी के चलते अलाव की व्यवस्था भी ठप हो गयी है। लोग घरो में दुबकने को मजबूर हो गये है। बिजली भी मौसम को देखते हुए गुल खिलाने लग गयी है,
पोखरी नगर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति व्यवस्थित नही है। एक सप्ताह से अधिक समय से लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहती है। जिस वजह उपभोक्ताओ को भारी परेशानी झेलनी पड रही है। जेई डीएस भंडारी ने बताया कि लोड पडने के कारण बिजली लाइनो में फाल्ट आ रहा है, उनका कहना है , बारिश व बर्फ के चलते भी विधुतकर्मी लाइन पर काम करते हुए विधुत आपूर्ति करने का प्रयास कर कर रहे है।


