हापला-धोतीधार सड़क का इंतजार, क्या कर रही है सरकार:
राजेन्द्र असवाल
चमोली(पोखरी) : जनपद चमोली के विकासखण्ड पोखरी मे चन्द्रशिला पट्टी के जनप्रतिनिधियो ने सरकार के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तराखंड राज्य बनने से यहां के जनप्रतिनिथियो मे आश जगी थी, कि अब ज्यादा दिन सड़क का इंतजार नही करना पड़ेगा।परन्तु दुर्भाग्य ही कहेगे कि हापला -धोतीधार सडक निर्माण कार्य मे सेंचुरी का पेंच बता कर सरकारी नुमाइंदो ने हाथ खड़े कर दाए। बताते चले कि हापला-धोतीधार पर्यटन व तीर्थाटन के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण सड़क है। प्रधान संगठन के ब्लांक अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा,मीना देवी, मसोली के मीना देवी ,प्रधान चन्द्र कला देवी,प्रधान देवेन्द्र लाल सहित कई लोगो ने विधायक राजेंद्र भंडारी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट एवं मुख्य मंत्री तक ज्ञापन दिया गया है, ज्ञापन मे कहा गया है, कि हापला-धोतीधार सड़क के लिए अब नौली से आगे केवल 10 किमी0 सड़क की जरूरत है। इस सड़क के महत्व को देखते हुए 1997 मे तत्कालीन भूतल परिवहन मंत्री रहते हुए, मेजर जनरल भुवनचंद खण्डूरी ने यहां क्षेत्र भ्रमण के दौरान हापला-धोतीधार सड़क का शिलान्यास हापला मे किया था। तब से अब तक नौली गाँव से आगे सड़क निर्माण की कोई पहल नही की गयी है।वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बताया कि हापला-धोतीधार सड़क निर्माण मे वन विभाग से बात एवं पत्राचार कर अग्रिम कार्यवाई का प्रयास किया जायेगा।

