*पानी के बिल कम नही हुए तो, होगा आंदोलन*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:
पोखरी(चमोली)
पोखरी नगर क्षेत्र में बढते पानी के बिलो के सुधार को लेकर आक्रोषित उपभोक्ताओ ने मंगलवार को व्यापार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा और एडवोकेट श्रवण सती के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि जल्द पेयजल के बिलों को कम नहीं किया गया तो होली के बाद पोखरी में जल संस्था के विरुद्ध आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पानी के इतने भारी भरकम बिल केवल नगर क्षेत्र पोखरी में आ रहे है, जिले की अन्य नगर पंचायत व नगर पंचायत क्षेत्र में कहीं इतने ज़्यादा बिल नही आ रहे है, केवल नगर क्षेत्र पोखरी के गांवो में ही कैसे बढ़ गये पानी के बिल।
व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा और एडवोकेट श्रवण सती ने कहा कि जल्द पेयजल के बिलों को कम नहीं किया गया तो पोखरी नगर क्षेत्रवासी विशाल आन्दोलन के लिए बाध्य होगें, जिसकी सारी जिम्मेदारी पेयजल संस्थान और शासन प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर यशवंत सिंह, दीपक सिंह महिधर पंत, संतोष चौधरी,विष्णु प्रसाद चमोला,सहित तमाम लोग मौजूद थे।

